Insaniyat Campaign: इंसानियत की भावुक दास्तान, आँखों से बहे खुशी के आँसू!

दर-दर भटक रहे छोटू राम को संगरिया के सेवादारों ने परिजनों से मिलवाया

Published On

संगरिया, (सच कहू/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की इंसानियत मुहिम को सच कर दिखाया है शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने। दो महीने से अपनी सुध-बुध खोकर दर-दर भटक रहे एक बेबस इंसान को न सिर्फ नया जीवन मिला, बल्कि उसे उसका खोया हुआ परिवार भी वापस मिल गया। झारखंड के बचरा गांव का रहने वाला 33 वर्षीय छोटू राम (पुत्र वकील राम) पिछले दो माह से लापता था। वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। Sangaria News

घूमते-घूमते वह संगरिया के हनुमानगढ़ रोड पर आ पहुँचा। यहाँ वह बेहद दयनीय और लाचार हालत में सेवादार भाई लाल चंद इन्सां और महेश गोयल इन्सां को मिला। सेवादारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उस बेसहारा युवक को संगरिया स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र लेकर आए। मानवता भलाई केन्द्र में लाकर सेवादारों ने सबसे पहले उसे नहलाया, नए कपड़े पहनाए और उसके खाने-पीने का पूरा प्रबंध किया। दिन-रात नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा का असर यह हुआ कि छोटू की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। जब उसकी चेतना वापस लौटी, तो उसने लड़खड़ाती जुबान से अपना परिचय दिया। 

डेरा सच्चा सौदा की मुहिम को सलाम | Sangaria News

परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार जताया। इस पल के गवाह बने सिंधी समाज के अध्यक्ष मोती राम, भाजपा जिला महामंत्री चरण दास गर्ग, पुलिसकर्मी पवन कुमार, सीमा मीणा और आईएफडब्लूजे के हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष पत्रकार जुगल स्वामी ने एक स्वर में डेरा सच्चा सौदा की इस मुहिम की तारीफ करते हुए कहा कि किसी बिछड़े हुए को उसके अपनों से मिलाना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य है। सेवादार ऐसे सैकड़ों बेसहारा लोगों को उनके घर पहुँचाकर समाज में इंसानियत का उजाला फैला रहे है।

परिचय मिलते ही सेवादारों ने बिना देर किए छोटू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इंटरनेट की दुनिया में यह पैगाम बिजली की तरह फैला और जल्द ही झारखंड में बैठे उसके परिवार तक पहुँच गया। छोटू के जीजा ईश्वर राम ने बताया कि वे लोग उम्मीद खो चुके थे और काफी समय से उसे हर जगह तलाश रहे थे। 

इस पुनीत कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, पवन इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, सुखदेव इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, प्रवल गोयल इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, विनोद हांडा इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां, संदीप बाघला इन्सां व विजय चुघ इन्सां सहित अन्य सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा। 

छोटू राम के मिलने के बाद परिजनों की आँखों से छलके खुशी के आँस

सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद, पुलिस थाने में जिम्मेदारों की मौजूदगी में छोटू को उसके जीजा ईश्वर और अन्य दो परिजनों के सुपुर्द किया गया। दो महीने के लंबे और दर्दनाक इंतजार के बाद जब परिजनों ने छोटू को सही-सलामत देखा, तो उनकी आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। वहां पर मौजूद हर शख्स की आँखें इस भावुक मिलन को देखकर नम हो गईं। Sangaria News

About The Author

Related Posts