Rajasthan Railway News: यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रेवाड़ी-मदार अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी जानकारी

Published On

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार- रेवाड़ी- मदार अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार- रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 31 ट्रिप मदार से प्रतिदिन 04:30 बजे रवाना होकर 10:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। Rajasthan Railway News

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी- मदार अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 31 ट्रिप रेवाड़ी से प्रतिदिन 15:30 बजे रवाना होकर 22:35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में किशनगढ़, नरेना , फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर,नारनौल, अटेली व कुण्ड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  इस रेल सेवा में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे। Rajasthan Railway News

About The Author

Related Posts