इटली में महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाया योग का वैश्विक सम्मान

रोम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में डॉ. एम एल स्वर्णकार रहे मुख्य अतिथि

Published On

जयपुर। योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और भारतीय जीवन-दर्शन का संदेश विश्व तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम ने इटली में योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। Jaipur News

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर योग, वेलनेस एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त योग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर वी. बसवरड्डी ने बताया कि यह योग शिविर इटली के रोम के निकट नेपाली (पोटेंजा) स्थित लेक सिरीनो में आयोजित रेनेटी फेस्टिवल के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एम एल स्वर्णकार थे।

कार्यक्रम में इटली सहित विभिन्न देशों के 300 से अधिक शिक्षाविद, योग विशेषज्ञ, चिकित्सक, सरकारी प्रतिनिधि एवं योग साधकों ने भाग लिया। इनमें भारत के प्रथम सचिव गांधी गौरव, सर्व योगा इंटरनेशनल की अध्यक्ष एंटोनिएटा रोज़ी, इटैलियन योगा फेडरेशन के अध्यक्ष एरोस सेल्वानिज़ा तथा नेमोली के मेयर प्रमुख थे। Jaipur News

इस अवसर पर डॉ स्वर्णकार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और शारीरिक सुदृढ़ता का समग्र विज्ञान है। योग के नियमित अभ्यास से श्वास संबंधी समस्याओं, मानसिक तनाव तथा अनेक जीवनशैली जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत की प्राचीन योग परंपरा एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को देश की सीमाओं से आगे विश्वभर तक पहुंचाना है।

डॉ. ईश्वर वी. बसवरड्डी ने स्वस्थ वृद्धावस्था, प्राण एवं प्राणायाम के वैज्ञानिक आयामों तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल पर आधारित विभिन्न व्यावहारिक योग सत्रों का संचालन किया, जिन्हें प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनाया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, जयपुर तथा सर्व योगा इंटरनेशनल, इटली के बीच योग शिक्षा, अनुसंधान एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक एमओयू पर सहमति भी बनी। यह पहल योग के क्षेत्र में वैश्विक शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगी। Jaipur News

About The Author

Related Posts