Paid Tribute: सचखण्डवासी मनजीत कौर इन्सां को श्रद्धांजलि देने उमड़ी साध-संगत

पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन

Published On

Paid Tribute: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। ब्लॉक के गांव लंबीढाब के प्रेमी सेवक प्रितपाल इन्सां की धर्मपत्नी मनजीत कौर इन्सां की आत्मिक शांति के लिए उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि मनजीत कौर इन्सां विगत दिनों अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मालिक के चरणों में जा विराजी थीं। Sangaria News

नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां ने पवित्र नारे 'धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा' के साथ की। इसके बाद कविराज भाइयों पूर्ण इन्सां, गुरचरण इन्सां, लक्ष्मण इन्सां, जसविंद्र इन्सां, सुरेंद्र जग्गा इन्सां, राजपाल इन्सां ने वैराग्यमय भजनों के माध्यम से साध-संगत को मनुष्य जीवन के असली मकसद से रूबरू करवाया। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा की गई 'गड्डी अजल स्पेशल' शब्द की अनमोल व्याख्या भी साध-संगत को श्रवण करवाई गई, जिसे उपस्थित संगत ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना।

सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां ने सचखंड वासी बहन मनजीत कौर इन्सां की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बहन जी ने नाम की अनमोल दात प्राप्त की हुई थी। उनका संपूर्ण परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। उनके पति प्रीतपाल इन्सां गांव के प्रेमी सेवक हैं और ससुर राज इन्सां बुधरवाली दरबार में कैंटीन के पक्के सेवादार हैं। कृष्ण सोनी ने कहा कि बहन जी हमेशा सेवा व परमार्थ कार्यों  में अग्रणी रहती थीं। वे बेहद दयालु और नम्र स्वभाव की थीं, जिन्होंने अपने मालिक से ओढ़ निभाते हुए सतगुरु के चरणों में स्थान पाया।

नामचर्चा के समापन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए समस्त साध-संगत ने मिलकर 5 मिनट का सामूहिक सिमरन किया। इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए सच्चे नम्र सेवादार रणवीर इन्सां, भोला सिंह इन्सां, सुखमंद्र इन्सां, कृष्ण सोनी इन्सां, जोगा सिंह इन्सां सहित ब्लॉक की सभी कमेटियों के जिम्मेवार भाई, बड़ी संख्या में साध-संगत और रिश्तेदार मौजूद रहे।  Sangaria News

About The Author

Related Posts