Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलेगा करवट, 1 जुलाई से बारिश के आसार

हरियाणा Weather Update: 1 जुलाई से बारिश के आसार, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Published On

Haryana Weather Update:  हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 1 जुलाई से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

2 और 3 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश | Haryana Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 जुलाई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। यदि पूर्वानुमान सही रहा तो लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

हालांकि, बारिश से पहले गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 29 जून के लिए हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है, उनमें सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल हैं। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

भिवानी रहा सबसे गर्म

रविवार को हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर रही। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी जिले में दर्ज किया गया, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

बारिश से मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 1 जुलाई से शुरू होने वाली बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ-साथ मौसम सुहावना होने की संभावना है। हालांकि, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

About The Author

Related Posts