Road Accident: वाहन जांच के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने RTA अधिकारी को कुचला, मौके पर मौत

ड्यूटी पर तैनात RTA अधिकारी को ट्रक ने मारी टक्कर

Published On

हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad Road Accident News: तेलंगाना में गाड़ी की जांच के दौरान ट्रक ने परिवहन अधिकारी को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान तेजी से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के एक अधिकारी की मौत हो गई।  

गनापुरम मंडल के चेलपुरु में आरटीए अधिकारी गाड़ी की जांच कर रहे थे तभी यह घटना घटी। ट्रक में कोयला भरा हुआ था। ट्रक का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) वेंकन्ना को टक्कर मार दी। वेंकन्ना दूसरे कर्मचारियों के साथ मिलकर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिस (डीटीओ) के सामने गाड़ियों की जांच कर रहे थे। ट्रक की टक्कर से परिवहन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भूपालपल्ली के सरकारी जनरल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी, जब वेंकन्ना खुद एक हार्वेस्टर को रोकने के बाद गाड़ियों का आवागमन नियंत्रित कर रहे थे। इसी बीच, वेंकन्ना ने एक तेज रफ्तार ट्रक को आते देख उसे धीमा करने का इशारा किया। हालांकि, ट्रक ड्राइवर ने शायद नियंत्रण खो दिया और अधिकारी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने ड्यूटी के दौरान मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर वेंकन्ना की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भूपालपल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ऑफिस के पास गाड़ियों की जांच करते समय एक टिपर ट्रक की टक्कर से परिवहन अधिकारी वेंकन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। परिवहन मंत्री ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

road-accident-1

About The Author

Related Posts