Melbourne News: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी का मेलबर्न में पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय योगदान
1200 पौधे लगाने पर स्थानीय मेयर एमिली दिमित्रियाडिस ने की सेवादारों की जमकर तारीफ
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न (रिजर्वोइयर ब्लॉक) में एक विशाल पौधारोपण अभियान चलाया। स्थानीय एडवर्ड लेक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। Melbourne News
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस अभियान में डेराबिन सिटी काउंसिल की मेयर एमिली दिमित्रियाडिस ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने सेवादारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। इस मौके सेवादारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रिकॉर्ड 1200 पौधे रोपित किए।
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के 36 सेवादारों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस नेक कार्य में स्थानीय समुदाय के 20 आम नागरिकों और 'फ्रेंड्स ऑफ एडवर्ड लेक' ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। काउंसिल और स्थानीय प्रशासन ने डेराबिन क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाने के इस प्रयास के लिए सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। Melbourne News
