Mission Clean Punjab: अमृतसर दौरे पर मंत्री हरजोत बैंस, लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

रात्रि 10 से दो बजे तक चलाया जाएगा सफाई अभियान

Published On

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार सुबह एक बजे अमृतसर के वॉल्ड सिटी क्षेत्र का दौरा कर नव शुरु किए गए रात्रिकालीन सफाई अभियान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बैंस ने कहा कि अमृतसर केवल एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने बताया कि पहली बार शहर में रात 10 बजे से देर रात दो बजे तक विशेष सफाई शिफ्ट चलाई जा रही है, ताकि श्री हरिमंदिर साहिब में अमृत वेले दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन का अभियान नहीं है। वह किसी भी रात अचानक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे, ताकि पवित्र नगरी को पूरी तरह स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पहले चिन्हित खुले कूड़ा डंपिंग स्थलों को हटाया जा चुका है और अब इन क्षेत्रों को पूरी तरह साफ रखने पर जोर दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट को फिर से चमकदार बनाया जाएगा और वॉल्ड सिटी के प्रमुख मागो्रं की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, कूड़ा स्थलों के हटने से सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की समस्या भी कम होगी। इससे पहले सुबह आठ बजे भी बैंस ने स्थानीय विधायक, मेयर, नगर निगम आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

Amritsar News

About The Author

Related Posts