Blood Donation: गुरुग्राम के संदीप कुमार इन्सां ने 34वीं बार किया रक्तदान
पेश की इंसानियत की सेवा की मिसाल
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी संदीप कुमार इन्सां ने मानवता सेवा की मिसाल पेश करते हुए 34वीं बार रक्तदान किया। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए नियमित सेवा कार्यों में संदीप कुमार इन्सां जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी हमेशा रक्तदान को महादान बताते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं। वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। Gurugram News
उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इसलिए जब भी मौका मिलता है वे बिना देर किए रक्तदान के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके विश्व रिकॉर्ड बना चुका डेरा सच्चा सौदा देश ही नहीं दुनियाभर के थैलेसीमिया ग्रस्त मरीजों को नियमित तौर पर रक्तदान करेगा। पूज्य गुरुजी की ओर से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यह नया कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पूरी संगत में उत्साह है। यह निर्णय समाज की सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है। Gurugram News