Honesty: हनुमानगढ़ के शुभम इन्सां बने समाज के प्रेरणादायक उदाहरण
लावारिस पर्स असली मालिक को लौटाया
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का ईमान कीमती से कीमती चीज देखकर भी नहीं डोल रहा। कुछ इसी तरह का उदाहरण प्रस्तुत किया है कि हनुमानगढ़ ब्लॉक के डेरा अनुयायी शुभम इन्सां ने। जानू मोंगा इन्सां ने बताया कि प्रेमी शुभम इन्सां को गत दिवस हनुमानगढ़ टाउन की अल्फा सिटी मार्केट में एक पर्स लावारिस हालत में पड़ा मिला। शुभम इन्सां ने पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने के लिए उठाकर अपने पास सुरक्षित रख लिया। Hanumangarh News
मालिक का पता लगाने के लिए शुभम इन्सां ने पर्स खोलकर देखा तो उसमें जरूरी कागजातों के साथ नकद रुपए भी थे। कागजातों के आधार पर पर्स मालिक की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी शुभकर्मन सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिली कि अल्फा सिटी मार्केट में घूमते समय शुभकर्मन सिंह का पर्स गिर गया था। इसका पता चलने पर शुभकर्मन सिंह तत्काल शुभम इन्सां के पास पहुंचे और अपना पर्स पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुभकर्मन सिंह ने सही-सलामत पर्स लौटाने पर डेरा अनुयायी व उन्हें सच्चाई व मानवता के रास्ते पर चलाने की पावन शिक्षाएं देने वाले पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। Hanumangarh News