Punjab

Ludhiana News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन का डिब्बा हुआ अलग, जांच जारी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, श्रीगुरुसर मोड़िया की एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक

Manmohan Picture
Published On

World Environment Day 2026: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर) शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, श्रीगुरुसर मोड़िया (Shah Satnam Ji Girls' College, Sri Gurusar Modia) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। Sri Gurusar Modia News

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा वृक्षों के महत्व पर चर्चा की गई। छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। एनएसएस प्रभारी ललिता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण करने तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं एनएसएस इकाई की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं। Sri Gurusar Modia News

SSJ-Girls-College-NSS-Unit

About The Author

Related Posts