Kaithal News: डीसी अपराजिता की ‘प्यारी बेटी’ मुहिम के तहत अब सफल बेटियां बनेंगी गांवों की रोल मॉडल
20 गांवों की प्रतिभाशाली बेटियों ने लिया भाग, बेटियों को आगे बढ़ाने व प्रेरित करने पर जोर
Pyari Beti’ Campaign: कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। डीसी अपराजिता द्वारा शुरू की गई प्यारी बेटी मुहिम के तहत जिला सचिवालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 20 चयनित गांवों (10 बेहतर लिंगानुपात वाले तथा 10 निम्न लिंगानुपात वाले गांव) से अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली बेटियों ने भाग लिया। हर गांव से तीन से चार बेटियां ने बैठक में भाग लिया। जहां सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश ने डीसी अपराजिता द्वारा शुरू की गई प्यारी बेटी मुहिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Kaithal News
सुरेश राविश ने कहा कि प्यारी बेटी मुहिम आने वाले समय में बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इसका उद्देश्य गांव में बेटियों को आगे बढ़ाना है। एक गांव में कोई बेटी किसी क्षेत्र में सफलता हासिल करती है तो अन्य बेटियां उससे प्रेरणा लेंगी। इसके लिए उस गांव में उस बेटी को रोल मॉडल बनाया जाएगा। जो गांव में सरकार के जागरूकता अभियानों में सहयोग करेंगी।
यह विषय उन्हें काफी अच्छा लगता है, क्योंकि उनकी स्वयं की दो बेटियां हैं। बेटियां किसी भी फील्ड में कम नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में बेटियां उत्कृष्ट सफलता हासिल कर रही हैं।
-सीईओ जिला परिषद
बेटियों की सफलता की कहानियां होंगी प्रकाशित
इस पूरी मुहीम को आगे बढ़ाने में जुटी डीडीपीओ रितु लाठर व सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने बेटियों को पूरे अभियान की विस्तार से जानकारी दी। डीडीपीओ ने कहा कि डीसी महोदया के निर्देशानुसार ये बेटियां चार दिनों में अपनी उपलब्धि बारे लेख लिखकर सरपंच के माध्यम से डीडीपीओ कार्यालय में दे दें, ताकि उन्हें प्रकाशित करवाया जा सके। Kaithal News