Haryana Punjab Weather Alert: सावधान, हरियाणा-पंजाब में फिर से आ रहा है भयंकर तूफान, बिजली गिरने की आशंका, इस दिन आएगा आपके शहर में ...!

Haryana Punjab Weather Alert: सावधान, हरियाणा-पंजाब में फिर से आ रहा है भयंकर तूफान, बिजली गिरने की आशंका, इस दिन आपको शहर में आएगा!

Sach Kahoon Picture
Published On

Haryana Punjab Weather Alert:  नई दिल्ली/चंडीगढ़/हिसारसच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत में अब मौसम 4 जून तक बदला रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना सिर्फ राजस्थान में है। लेकिन हरियाणा व पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। धूलभरी आँधी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी चल सकती है। इसके लिए आईएमडी के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केन्द्र ने हरियाणा और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना अधिकतर क्षेत्रों में कम है, लेकिन तेज हवा और धूलभरी आंधी के साथ बिजली गिरने की घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है। पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि यह मौसमी परिवर्तन चरणबद्ध तरीके से आएगा।

1 जून से पश्चिमी जिलों में स्थितीय असर दिखना शुरू होगा, जबकि 2 जून को पूरे प्रदेशों में सबसे व्यापक प्रभाव रहने की संभावना है। 3 और 4 जून को भी विशेषकर पश्चिमी तथा दक्षिणी हिस्सों में यह रुख जारी रहेगा। आईएमडी ने हरियाणा के लिए अगले पाँच दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई है और पूरे राज्य के लिए 2 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानों के अनुसार 1 जून को आंधी-तूफान का प्रभाव पहले चरण में पश्चिमी जिलों सरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी पर दिखेगा। 2 जून को यह असर प्रदेश भर में फैल जाएगा और 3-4 जून तक अधिकांश पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में बनी रहने की संभावना है।

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवा

पंजाब में भी एक जून से मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। सीमावर्ती व पश्चिमी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में 1 जून से असर दिखने की संभावना है। 2 व 4 जून को यह विक्षोभ पूरे प्रदेश में सबसे व्यापक रूप से महसूस किया जाएगा।

राजस्थान के सिर्फ कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

राजस्थान में भी मौसम में बदलाव की चेतावनी है, पर वर्तमान बुलेटिन के अनुसार बारिश की आशंका केवल कुछ हिस्सों तक सीमित है। पश्चिमी तथा मध्य राजस्थान में धूलभरी तेज हवाओं के साथ घनघोर बादलों का असर देखा जा सकता है। कृषि प्रभावित हो सकने के कारण स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। 

मौसम केन्द्र के निर्देशानुसार प्रशासन और आम नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। आंधी तथा बिजली गिरने के दौरान ऊंचे पेड़ों, ताँबे/धातु संरचनाओं, जर्जर इमारतों और ट्रांसफार्मर के करीब न रुकें। खुले मैदानों, खेतों और खुले वाहनों में रहना टालें, यदि आवश्यक हो तो सुरक्षित, पक्के स्थानों में शरण लें। वाहन चालकों को तेज हवा व कम दृश्यता की स्थिति में धीमी गति से और सजगता से चलने की हिदायत दी गई है। स्थानीय विद्युत विभागों को विद्युत आपूर्ति में संभावित रुकावटों एवं गिरने वाले पेड़ों से संबंधित तात्कालिक इस्तेमाल के लिए स्टाफ तथा उपकरण तैनात रखने को कहा गया है।

About The Author

Ad Ad

Related Posts