डेरा श्रद्धालु परिवार ने बेटी के जन्मदिन पर 250 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

‘इन्सां’ परिवार ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लगाए 250 पौधे

Sarvesh Kumar Picture
Published On

बरनाला (सच कहूूँ/जसवीर गहल)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डुलट कोठे हंडियाया निवासी एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज निभाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जगतार सिंह इन्सां ने बताया कि उनकी (कनाडा) निवासी बेटी हरजिन्द्र कौर इन्सां का रविवार को जन्मदिन था। उसने विशेष रूप से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं के अनुसार फिजूलखर्ची करने की बजाय पौधे लगाकर जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई थी।

इसलिए उन्होंने अपनी बेटी की इस इच्छा को पूरा करते हुए अपनी निजी जमीन के आसपास 250 पौधे लगाए हैं, जिनमें छायादार और फूलदार पौधे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा उन्हें हमेशा समाज और पर्यावरण के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी गई है। इसी प्रेरणा के तहत किया गया यह प्रयास पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ धरती पर हरियाली बढ़ाने में भी सहायक होगा। इस मौके जसमीत कौर इन्सां, बलजिन्द्र कौर इन्सां, अर्शदीप सिंह इन्सां तथा हरबंस कौर इन्सां सहित अन्य उपस्थित थे।

Barnala News

About The Author

Related Posts