Punjab
Social Media News: अर्शदीप ने हटाए अपने इंस्टाग्राम से 200 से अधिक पोस्ट, जानें क्या है मामला?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ने किया अपने सोशल मीडिया मंच पर अचानक बड़ा बदलाव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अचानक बड़ा बदलाव करते हुए 200 से अधिक पोस्ट और रील्स हटा दी हैं। इस कदम के बाद उनकी प्रोफाइल पर अब केवल 44 पोस्ट ही दिखाई दे रही हैं, जिनमें अधिकांश विज्ञापन, ब्रांड सहयोग और कुछ निजी जीवन से जुड़ी पोस्ट शामिल हैं। Social Media News
अर्शदीप के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। अर्शदीप की प्रोफाइल से कई लोकप्रिय और चर्चित वीडियो भी हट गए हैं। इनमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत के बाद विराट कोहली के साथ साझा की गई वायरल रील भी शामिल बताई जा रही है। अब उनकी प्रोफाइल पर परिवार, निजी उपलब्धियों और सीमित प्रचारात्मक सामग्री से जुड़ी पोस्ट ही नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं, अर्शदीप ने पंजाब किंग्स से जुड़ी पुरानी पोस्ट भी प्रोफाइल से हटा दीं, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों के बीच कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, हाल ही में उन्होंने पंजाब किंग्स टीम की एक तस्वीर साझा करते हुए “सब्र, शुकर, पंजाब” लिखकर संकेत दिया कि टीम के साथ उनका जुड़ाव बना हुआ है। Social Media News
सोशल मीडिया पर अर्शदीप के इस कदम को लेकर यह चर्चा भी हो रही है कि क्या वह अपनी डिजिटल पहचान को नए तरीके से पेश करने की तैयारी कर रहे हैं या फिर हाल के विवादों और आलोचनाओं से दूरी बनाना चाहते हैं। क्रिकेट जगत में ऐसे बदलाव अक्सर खिलाड़ियों की नई रणनीति या निजी निर्णय के रूप में देखे जाते हैं।
आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 14 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए, लेकिन रन रोकने में संघर्ष करते नजर आए। टीम को भी टूर्नामेंट के अंतिम चरण में लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका सफर समाप्त हो गया। खराब प्रदर्शन और कुछ सोशल मीडिया विवादों के बाद अर्शदीप की यह ऑनलाइन गतिविधि चर्चा का विषय बनी हुई है। Social Media News