94 साल के इस युवा को दिल्ली में लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

योग कोच डॉ. इलम चंद इन्सां ने अपना अवॉर्ड डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु को किया समर्पित

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील बजाज)। मेडल मशीन के नाम से मशहूर 94 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी व वयोवृद्ध एथलीट डॉ. ईलम चंद इन्सां को उनकी असाधारण उपलब्धियों को देखते हुए नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में 16 मई को हुए अंतरराष्ट्रीय समारोह में लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अवॉर्ड ( London Book of World Records) से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. ईलम चंद इन्सां ने अपनी सभी उपलब्धियों का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं को दिया। Sirsa News

बता दें कि इससे पूर्व भी डॉ. ईलम चंद इन्सां हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान और महामहिम उप राष्ट्रपति द्वारा स्पोर्ट्समैन एडवेंचर में वयोवृद्ध सम्मान से भी पुस्कृत हैं। वहीं इसी वर्ष जनवरी में भी 31वें अंतरराष्ट्रीय योगा महोत्सव में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी, खेल मंत्री पावेल और पयर्टन मंत्री लक्ष्मी नारायण ने लाइफ टाइम अचीवमेंट 2026 अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

समारोह में उन्हें यह अवार्ड उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जिला स्तर पर 550 से अधिक पदक जीतने और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे तथा यूरोपीय संघ प्रमुख क्रोएशिया गणराज्य के डॉ. इवान गैसीना ने प्रदान करके सम्मानित किया। उन्हें सम्मान मिलने पर उनके चाहने वालों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। ज्ञातव्य है कि रिटायर्ड प्रिंसिपल, अंतर्राष्ट्रीय वयोवृद्ध योग खिलाड़ी डॉ. ईलम चंद इन्सां डेरा सच्चा सौदा में स्थित शाह सतनाम जी पुरा कॉलोनी के निवासी हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts