चुंगी नंबर 8 पर रखवाई टंकी व मटके, परिंडे भी लगाए

जगदेव दिलवाड़ी ने गर्मी में जीवों की सेवा का चलाया अभियान

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 2 केएनजे निवासी जगदेव दिलवाड़ी की ओर से जंक्शन के चुंगी नम्बर 8 क्षेत्र में पशुओं के लिए पानी की टंकी रखवाई गई तथा मटकों में पानी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए। Hanumangarh News

मंगलवार को इस सेवा कार्य की विधिवत शुरुआत भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, प्रवेश गुप्ता, सुरेंद्र पंडित, दर्शन सिंह सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में हुई। जगदेव दिलवाड़ी ने बताया कि पिछले वर्ष भी 2 केएनजे एवं आईटीआई कॉलोनी क्षेत्र में पशुओं के लिए 10 से 12 पानी की टंकियां रखवाई गई थीं, जिसमें क्षेत्रवासियों के सहयोग और गौ सेवा के प्रति आस्था का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पशुओं के लिए पानी की टंकी भरने की सेवा करना चाहता है तो उसके माध्यम से भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं जो लोग स्वयं टंकी उपलब्ध करवाना चाहते हैं, उनके साथ मिलकर गौ सेवा कार्य में सहयोग किया जाएगा। वहीं भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में प्यासे राहगीरों, पशुओं और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सराहनीय पहल है। उन्होंने आमजन से भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts