Summer Vacations News: नौतपा की भीषण गर्मी व 46 डिग्री तापमान के बीच स्कूल बुलाए गए बच्चे, अभिभावक-शिक्षक परेशान

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 25 से 31 मई तक रोज दो घंटे चलेगा भारतीय भाषा समर कैंप

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। नौतपा की लू और गर्मी के बीच शिक्षा विभाग के विरोधाभासी आदेशों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को असमंजस में डाल दिया है। एक तरफ प्रदेश सरकार ने 25 मई से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर एनसीईआरटी और एससीईआरटी की ओर से 25 मई से 31 मई तक भारतीय भाषा समर कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद जिले के स्कूलों में सोमवार से कैंप की शुरूआत भी हो गई है। Summer Vacations News

सरसा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। ऐसे में छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्कूल बुलाने के आदेशों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह सात दिवसीय समर कैंप प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों तक आयोजित किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण अभिभावक बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं, वहीं अध्यापक संगठन भी इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कैंप स्थगित किए जाने की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सरसा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। संस्थान से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से कैंप रद्द करने संबंधी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। उधर, शिक्षकों का कहना है कि जब सरकार ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए हैं तो फिर समर कैंप के लिए बच्चों और स्टाफ को बुलाना समझ से परे है। स्पष्ट आदेश न मिलने से स्कूल प्रबंधन भी दुविधा की स्थिति में हैं।

संस्था विकलांग संघ उमंग के प्रदेश अध्यक्ष बंसीलाल झोरड़ ने कहा कि 46 डिग्री तापमान और नौतपा की भीषण गर्मी में बच्चों व शिक्षकों को स्कूल बुलाना उचित नहीं है। सरकार ने जब ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं तो समर कैंप के लिए स्कूल खोलना विरोधाभासी फैसला है। संगठन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कैंप स्थगित करने की मांग उठाई है। Summer Vacations News

रोज 2 घंटे लगेगा कैंप, 75 से 100 विद्यार्थियों की भागीदारी जरूरी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सरसा की ओर से जारी निदेर्शों में कहा गया है कि 25 मई से 31 मई तक प्रतिदिन दो घंटे का कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूल, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सलाह लेकर बच्चों द्वारा स्कूल में पढ़ी जा रही भाषाओं के अलावा एक अन्य भारतीय भाषा का चयन करेगा।

इस भाषा को कम्युनिकेटिव अप्रोच के माध्यम से सिखाया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कैंप फिजिकल मोड में आयोजित किए जाएं और प्रत्येक स्कूल से कम से कम 75 से 100 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक स्कूल भारतीय भाषा समर कैंप के लिए एक नोडल शिक्षक नियुक्त करेगा। नोडल शिक्षक स्कूल स्तर पर कैंप की दैनिक गतिविधियों की योजना, समन्वय, आयोजन, डॉक्यूमेंटेशन और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सरसा के प्रभारी सुरेंद्र नूनियां ने बताया कि एनसीईआरटी और एससीईआरटी की ओर से 25 मई से 31 मई तक भारतीय भाषा समर कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल उनके पास कैंप स्थगित करने संबंधी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। Summer Vacations News

 

About The Author

Related Posts