Punjab
Bird Nurturing: गर्मी की भीषण तपिस से पक्षियों को राहत देने के लिए डेरा सच्चा सौदा गुरुग्राम के सेवादारों ने रखे सकोरे
पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के सकोरों में साफ पानी भरकर पेड़ों पर टांगा गया
Bird Nurturing: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे। पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के सकोरों में साफ पानी भरकर पेड़ों पर टांगा गया और छायादार स्थानों पर रखा गया। सेवादारों ने कहा कि बेजुबानों की सेवा करना भी एक पावन कार्य है। पूज्य गुरु जी हमेशा फरमाते हैं कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। Gurugram News
गर्मी के मौसम में प्यास से तड़पते पक्षी और पशु हमें दिखाई देते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि उनके पीने के पानी का प्रबंध करें। सेवादारों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं। इसके तहत पक्षियोंद्धार मुहिम चलाई जा रही है। हर साल गर्मी शुरू होते ही सेवादार अपने घरों की छतों, बालकनी, पार्क और बाजारों में पानी के सकोरे रखते हैं। इस बार भी गुरुग्राम ब्लॉक के सेवादारों ने अभियान की शुरूआत की।
सेवादारों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के बाहर एक मिट्टी के बर्तन में रोजाना साफ पानी जरूर रखें। सेवादारों ने कहा कि तेज धूप और लू में पक्षियों को पानी न मिलने से उनकी मौत तक हो जाती है। एक छोटा सा प्रयास सैंकड़ों बेजुबानों की जान बचा सकता है। यह सेवा का सबसे सुंदर रूप है। इस दौरान सेवादारों ने आम लोगों को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की अहम भूमिका है।
अगर हम उनके लिए दो मिनट निकालकर पानी का इंतजाम कर दें तो यह बहुत बड़ा पुण्य का काम होगा। सेवादारों ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर इस मुहिम से जुड़े और गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समय-समय पर रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्य पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से करते रहते हैं। पक्षियों के लिए सकोरे रखने की यह मुहिम भी उसी सेवा भावना का हिस्सा है। Gurugram News