डबवाली में सामाजिक-धार्मिक संगठनों की बड़ी बैठक, हुई सांझा मंच बनाने की पहल

विधायक आदित्य चौटाला सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि हुए बैठक में शामिल

Manmohan Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल के तहत रविवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में अहम बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी नसीब गार्गी की पहल पर बुलाई गई इस बैठक को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला। Sirsa News

बैठक में शहर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सामाजिक कुरीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक आदित्य चौटाला,नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आशीष मेहता, गुरदीप कामरा, विनोद बांसल, नवीन नागपाल, हरबंस लाल भद्र, परमजीत कोचर, सुनील जिंदल, मनोज शर्मा, रजनीश मोंगा, सुरेंद्र सिंगला, प्रेम कनवाड़िया, चरणजीत सिंह, प्रवीन सिंगला और अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, टूटी सड़कें, गलियों का लेवल, अंडरब्रिज और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा मृत्यु भोज बंद करने, शोक प्रकट करने की समय सीमा तय करने, रामबाग में अंतिम संस्कार के दौरान राम नाम पाठ और धार्मिक आयोजनों में अनावश्यक आडंबर रोकने जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शहर में लंबे समय से ऐसे सांझा मंच की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां सभी वर्ग एकजुट होकर शहर हित के मुद्दों पर आवाज उठा सकें।

मंच संचालन पार्षद कृष्ण कामरा ने किया। विधायक आदित्य चौटाला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही अग्रवाल धर्मशाला में चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आमजन सीधे अपनी समस्याएं रख सकें।

संयोजक नसीब गार्गी और पार्षद कृष्ण कामरा ने बताया कि जल्द ही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की संचालन समिति गठित कर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में सुभाष जैन, पुनीत धमीजा, संजय मेहता, सतभूषण ग्रोवर, नरेश सेठी, नवदीप चलाना, सतपाल चलाना, अनिल गोयल, परमजीत सेठी, अजय सिंह ग्रोवर, सुमित अनेजा सहित करीब 140 लोगों ने भाग लिया। Sirsa News

About The Author

Related Posts