Punjab
Bhiwani News: भिवानी की रामदेवी इन्सां की आँखें अब दो अंधेरी जिंदगियों को करेंगी रोशन
रामदेवी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया हुआ था
Eye Donation: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी निवासी 84 वर्षीय रामदेवी इन्सां आज भले ही दुनिया में ना हो, परंतु उनकी आंखें दुनिया को देखती रहेंगी। डेरा सच्चा सौदा की ब्लड व आई डोनेशन समिति के जिम्मेवार मनीष इन्सां ने बताया कि रामदेवी इन्सां अपनी श्वास रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजी। उन्होंने जीते जी ही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया हुआ था। Bhiwani News
परिजनों ने रामदेवी की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनके नेत्रदान करने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर भिवानी के श्रीकिशन लाल जालान आंखों के अस्पताल से डा. रेणु पुनिया व सतीश मखीजा, काउंसलर विवेक, सहयोगी संदीप व मोहम्मद रफीक की टीम उनके घर पहुंची तथा रामदेवी की आंखें सुरक्षित रख ली। जिनका उपयोग किसी नेत्रहीन को दृष्टि देने में किया।
इस अवसर पर भिवानी के आई डोनेशन टीम के जिम्मेवार मनीष इन्सां और सेवादार पंकज इन्सां, मनोज इन्सां, रामदेवी की बेटियां सीमा, सोनिया, मंजू, रामदेवी के दामाद सुरेन्द्र, अनिल, नीरज व उनके बेटे जगदीश, त्रिलोक चंद व बहुएं गीतांजलि, मंजू, पोती दीप्ति सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। रामदेवी की रस्म पगड़ी की नामचर्चा 22 मई को दोपहर 2 से 3 बजे कृष्णा कॉलोनी में होगी। Bhiwani News