Punjab

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी
मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता 'आप' में शामिल
काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत
पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

जाखल में एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियानः छात्राओं को किया जागरूक, 'सजग बेटी, सुरक्षित कल' का संदेश

जाखल स्कूल में छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना था।

स्वास्थ्य विभाग की और से एसएमओ डॉक्टर राजेश क्रांति और व अवतार ने टीम सहित छात्राओं और शिक्षिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता, टीकाकरण की समय-सारणी और इसके सुरक्षा पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं से टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। वही स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षिकाओं और छात्राओं के सहयोग की सराहना की।

विभाग ने कहा कि "सजग बेटी, सुरक्षित कल" अभियान के तहत जनपद की प्रत्येक लक्षित बालिका तक जीवन रक्षक टीका पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल राम मेहर, विद्यालय समिति प्रधान जयपाल,  प्रवक्ता किरणलता, रविन्द्र कुमार, सुरेन्द्र पाल, ज्योत्सना, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुमित कुमार, वंदना, किरण बाला, जयदीप, नीलम, अमरीक, प्रीति, सिमरन, लक्ष्मी, हरविंदर, ईशा, रिशू, मुक्ता, सोनिया, प्रियंका, सुनीता, संदीप व जितेंद्र कलकल भी उपस्थित थे।

Jakhal News

About The Author

Ad Ad Ad

Latest News

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी
मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
ब्लॉक डबवाली के सेवादार सुरेश कुमार इन्सां ने ऐसे बचाई गर्भवती महिला की जान
अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता 'आप' में शामिल
काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत

Related Posts