Sirsa News: सड़क दुर्घटना में घायल चोरमारखेड़ा के प्रौढ़ की भी मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

सड़क दुर्घटना में कार सवार जसवीर सिंह व 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए थे

Manmohan Picture
Published On

ओढ़ां(सच कहूँ/राजू)। डबवाली के निकट करीब 2 सप्ताह पूर्व घटित एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए गांव चोरमारखेड़ा निवासी 73 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ भोला की सोमवार सायं उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में जसवीर सिंह की बहन करीब 70 वर्षीय राजपाल कौर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि कार सवार जसवीर सिंह व 3 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए थे। मृतक जसवीर सिंह का मंगलवार को गांव चोरमारखेड़ा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। Sirsa News

मृतक जसवीर सिंह उर्फ भोला किसान यूनियन के सक्रिय सदस्य थे। उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर किसान नेता जसवीर सिंह भाटी, गुरदास सिंह लक्कड़ांवाली सहित विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग, किसान तथा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीती 5 मई को जसवीर सिंह उर्फ भोला अपनी पत्नी, बहन व 2 अन्य रिश्तेदार महिलाओं के साथ कार में सवार होकर पंजाब में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

रास्ते में नेशनल हाईवे नंबर 9 पर डबवाली के निकट आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जसवीर सिंह की बहन राजपाल कौर निवासी गांव मल्लेकां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए थे। घायलों में से जसवीर सिंह को गंभीर हालत के चलते बठिंडा के एक हॉस्पिटल में रखा गया था, जहां सोमवार सायं उन्होंने दम तोड़ दिया। Sirsa News

About The Author

Related Posts