CM Flying Raid: सरसा के राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड, जांच में जुटी टीम

बीपीएल लाभार्थियों की शिकायत के बाद कार्रवाई, कई डिपो से लिए गेहूँ के सैंपल

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa Ration Depot News: शहर के कई राशन डिपो पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने औचक निरीक्षण कर गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। यह कार्रवाई वार्ड नंबर 20 और 21 के बीपीएल लाभार्थियों द्वारा वितरित किए जा रहे गेहूं में रेत, मिट्टी और फफूंदी होने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद की गई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न डिपो पर पहुंचकर जांच शुरू की।निरीक्षण के दौरान सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी राहुल कुमार, उप निरीक्षक आनंद शर्मा तथा पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी मौजूद रहे। 

टीम ने कई राशन डिपो से गेहूं के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की और रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शिकायतों में दम नजर आया, जिसके बाद टीम ने अन्य डिपो का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों को खराब गुणवत्ता वाले गेहूं के स्टॉक को तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। विभाग अब प्रभावित डिपो पर भेजे गए गेहूं को हटाकर उसके स्थान पर बेहतर गुणवत्ता का गेहूं उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहा है। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान राशन डिपो संचालकों में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के तहत एक डिपो को ताला भी लगाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sirsa News
Sirsa News: सरसा के राशन डिपो पर गेहूं की गुणवत्ता जांचते सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी।

About The Author

Related Posts