Ambala News: इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद दुखद खबर, अंबाला के गांव धनौरा में 4 वर्षीय मासूम खुले बोरवेल में गिरा

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, पुलिस, प्रशासन और अन्य बचाव एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं

Published On

Child Fell into the Borewell: अंबाला (बलराम सिंह)। इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद दुखद खबर अंबाला के गांव धनौरा (Dhanaura) से सामने आ रही है, जहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा निर्भय खुले बोरवेल में गिर गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। Ambala News

बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय मासूम सुबह अपने चाचा पापा दादा के साथ खेत मे घूमने आया था..निर्भय खेलते-खेलते अचानक खुले बोरवेल के पास पहुंच गया और देखते ही देखते उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और अन्य बचाव एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

मौके पर अंबाला पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना और विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं। आधुनिक उपकरणों की मदद से मासूम तक सुरक्षित पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया है और अनावश्यक भीड़ को दूर रखा जा रहा है, ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए। गांव धनौरा सहित पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और हर कोई मासूम निर्भय के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का पूरा फोकस मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। जैसे-जैसे इस रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी, सबसे पहले आपको अपडेट दी जाएगी। सभी की यही प्रार्थना है कि 4 वर्षीय मासूम निर्भय जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकले। Ambala News

https://www.youtube.com/watch?v=3omeVR3MqMo

About The Author

Related Posts