Bathinda News: बठिंडा के इन डेरा श्रद्धालुओं ने आपातकालीन स्थिति में खूनदान कर दिखाई इन्सानियत

विभिन्न अस्पतालों में किया कुल 4 यूनिट रक्तदान

Published On

Blood Donation: बठिंडा, (सच कहूँ/सुखनाम)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बठिंडा के सेवादारों द्वारा रक्तदान की सेवाएँ लगातार जारी हैं। इसी कड़ी के तहत सच्ची रक्तदान समिति, डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक बठिंडा के जिम्मेवार सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की जरूरत को देखते हुए ब्लॉक के डेरा श्रद्धालुओं ने आपातकालीन स्थिति में कुल 4 यूनिट रक्तदान किया। Bathinda News

उन्होंने बताया कि बठिंडा निवासी एक मरीज, जो विजेता अस्पताल में उपचाराधीन है, के लिए ब्लॉक बठिंडा के सेवादार पवन इन्सां, पुत्र जगदीश लाल, वर्तमान निवासी एजीआई स्काई गार्डन, जालंधर ने रक्तदान किया। इसी तरह फरीदकोट जिले के कोटकपूरा निवासी एक मरीज, जो न्यू लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में उपचाराधीन है, के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर क्षेत्र के सेवादार जसकरण सिंह इन्सां, पुत्र केवल सिंह इन्सां ने रक्तदान किया।

इसके अलावा बठिंडा जिले के भगता भाई का निवासी एक मरीज, जो सिटी अस्पताल में उपचाराधीन है, के लिए मॉडल टाउन क्षेत्र के सेवादार अमित इन्सां, पुत्र जगन्नाथ तथा जनता नगर क्षेत्र के सेवादार राजेन्द्र इन्सां, पुत्र जगन्नाथ इन्सां ने रक्तदान किया। इस दौरान मरीजों के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व रक्तदानी सेवादारों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पवन इन्सां ने आज 50वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। Bathinda News

About The Author

Related Posts