दो टैंकरों की भीषण भिड़ंत, मौके पर ही दो की मौत
दो टैंकरों की भीषण भिड़ंत, मौके पर ही दो की मौत
Published On
खरखौदा, सच कहूं। हलालपुर गांव के पास से गुजर रहे यू ई आर -2 अर्बन एक्सटेंशन रोड दो केंटरो की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही चालक सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 एक केंटर टाटा 407 मुर्गों से भरा दूसरा आईसर कैंटर जो की प्लाई से भरा हुआ था, आगे पीछे चल रहे थे ,कि अचानक मुर्गों से भरा टैंकर प्लाई से भरे टैंकर में जा घुसा । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुर्गों से भरा टैंकर चालक व एक अन्य की मोकै पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शव को कब्जे में लेकर सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दोनों युवकों की समाचार लिखने तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस केंटर मालिक से संपर्क कर रही है।