प्रताप नगर में चोरी के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, दुकानदार में रोष

पांच महीने बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष

Sarvesh Kumar Picture
Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: वालिया बर्तन भंडार प्रताप नगर में लगभग पांच महीने पहले हुई चोरी के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकान संचालक ने आरोप लगाया है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने और संदिग्ध चोरों की पहचान बताने के बावजूद भी प्रताप नगर थाना ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदार के अनुसार, करीब पांच महीने पहले दिन में ही उनकी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान से नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और शिकायत दर्ज कराई गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई, जिसमें कथित चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी पुलिस को बताई थी जिनमें महिला बुढ़िया की और व्यक्ति की लेदी  रूप में पहचान हुई।

पीड़ित दुकानदार सुशील वालिया ने आरोप लगाया कि कई बार थाना स्तर पर संपर्क करने और अधिकारियों से मिलने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो आरोपी पकड़े जा सकते थे। लगातार देरी के कारण अब व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। आसपास के दुकानदारों ने भी इस मामले में चिंता जताई है और कहा कि यदि पुलिस इसी तरह उदासीन बनी रही तो क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और बढ़ जाएंगे।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है।

ग्रामीण राजिंदर कुमार,सुशील वालिया ने बताया कि प्रताप नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही जिससे चोरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।इससे पहले भी प्रताप नगर में कई चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है।

थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Pratap Nagar News
Pratap Nagar News: जानकारी देता पीड़ित दुकानदार और सीसीटीवी कैमरे में कैद दुकान से चोरी करते हुए

About The Author

Ad Ad

Related Posts