गुरु की प्रेरणा से प्रारंभ किया जल सेवा केंद्र
राहगीरों के लिए हर समय उपलब्ध रहेगा शीतल जल
श्रीगंगानगर। राजस्थान के सबसे गर्म शहरों में जाना जाने वाले हमारे शहर के राहगीरों का पथ सुगम होने जा रहा है। भीषण तापमान में राहगीरों को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सुखाडिया सर्कल पर जल सेवा के रूप में प्याऊ का शुभारंभ किया है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यो में शामिल जल सेवा मुहिम के तहत राहगीरों के लिए हर समय शीतल जल उपलब्ध रहेगा। Sri Ganganagar News
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने यह पुनित कार्य शुरू किया है। सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां ने बताया कि मुझे गुरु जी की प्रेरणा से यह शीतल जल सेवा शुरू की गई है यहां पर हर समय पेयजल उपलब्ध रहेगी साथ ही भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतलता प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि लाल बत्ती पर रुकने वाले राहगीर जल सेवा का लाभ उठा सकते हैं साथ ही आवागमन करने वाले व पैदल रहागीर भी शीतल जल सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह जल सेवा केन्द्र सुखाडिया सर्कल के गेट के आगे ही स्थित है Sri Ganganagar News