कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को किया घायल

श्रीगंगानगर के अस्पताल में चल रहा इलाज, हत्या प्रयास के आरोप में एफआईआर

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 6 एचएलएम निवासी हजारीराम (62) पुत्र मनफूलराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 25 मई को सुबह करीब 9 बजे उसका भतीजा वेदप्रकाश (35) पुत्र सत्यनारायण दूधवाल अपनी ढाणी से गांव की ओर आ रहा था। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार जब वेदप्रकाश जेडब्ल्यूडी नहर पुलिया के पास पहुंचा तो आरोपी पुरखाराम पुत्र मोहनलाल नायक निवासी चक 6 एचएलएम हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और कथित रूप से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया।

घटना के दौरान मौके पर पहुंचे हेतराम पुत्र मनफूलराम एवं भजनलाल पुत्र महेंद्र ने घायल को संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वेदप्रकाश के पिता सत्यनारायण उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पीलीबंगा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे पहले हनुमानगढ़ टाउन रेफर किया गया और बाद में श्रीगंगानगर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक वीरचंद को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Ad Ad

Related Posts