Punjab
वीसीबी की पीटी और ट्रांसफॉर्मर चोरी
जोधपुर डिस्कॉम की शिकायत पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज
हनुमानगढ़। नोहर क्षेत्र में विद्युत उपकरण चोरी के दो मामलों को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) की ओर से नोहर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम नोहर में इंजीनियरिंग सुपरवाइजर विजेंद्र मीणा (42) पुत्र रामचरण मीणा निवासी ग्राम पारला खालसा तहसील टोडाभीम जिला करौली हाल नोहर ने रिपोर्ट दी कि सहायक अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय नोहर के अधीन गांव बिरकाली में लगे 36 केवी वीसीबी की एक पीटी खराब हो जाने के कारण सप्लाई को बाइपास कर सुचारू किया गया था।
रिपोर्ट में बताया गया कि 30 अप्रैल की मध्यरात्रि के बाद यानी 1 मई को अज्ञात व्यक्तियों ने 36 केवी वीसीबी की तीनों पीटी चोरी कर ली। इसके अलावा गांव लाखसर में सतवीर पुत्र महावीर सहारण के खेत के पास लगा सार्वजनिक 5 केवीए ट्रांसफॉर्मर भी 23 मई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर नोहर पुलिस थाना में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई छोटूराम को सौंपी गई है। Hanumangarh News