Punjab
बीकानेर सीमा पर अमित शाह ने बीएसएफ की 14 महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण
शाह ने किया जवानों से संवाद
बीकानेर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और जवानों के साथ जलपान एवं संवाद भी किया। Bikaner News
इस अवसर पर अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने सांचू माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। साथ ही, प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल सहित बीएसएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे। Bikaner News
