Punjab
Bribery News: सहायक उप निरीक्षक को 20000 रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी बीकानेर ने की भ्रष्टाचार पर मार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी बीकानेर द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुये आरोपी रामेश्वरलाल उप निरीक्षक, पुलिस थाना नई मंडी घड़साना, जिला श्रीगंगानगर को 20000 रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। Sri Ganganagar News
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बीकानेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के मुकदमें में एफआर लगाने की एवज में आरोपी रामेश्वरलाल उप निरीक्षक द्वारा 50000 रुपए रिश्वत की मांग की गई और परिवादी द्वारा कम करने का निवेदन करने पर 20000 रुपए लेने के लिए सहमत हुआ। जिस पर एसीबी नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सुपरवीजन में एसीबी चौकी बीकानेर के विनोद कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रामेश्वरलाल हाल उप निरीक्षक, पुलिस थाना नई मंडी घड़साना, जिला श्रीगंगानगर को 20000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
रिश्वत राशि 20000 रुपए आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Sri Ganganagar News