Punjab
उदयपुर के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा काम जिसकी सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
जब अपने नहीं आए काम, तब डेरा प्रेमी प्रकाश चंद्र इन्सां ने रक्तदान कर बचाई जान
उदयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Udaipur News: उदयपुर जिले के कोटड़ा ब्लॉक के गांव पाथरपाड़ी से मानवता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पन्नाराम पुत्र नेताजी बिजली के थ्री फेस पोल पर तार जोड़ने के लिए चढ़े हुए थे। इसी दौरान उनका संपर्क बिजली के तार से हो गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वे गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने के बाद वे पोल से नीचे गिर पड़े।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें इलाज के लिए Ahmedabad के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए तुरंत खून चढ़ाने की जरूरत बताई। बताया जा रहा है कि उस समय परिवार और रिश्तेदारों में कोई भी खून देने के लिए आगे नहीं आया। कई लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने सहमति नहीं दी। ऐसे में प्रेमी प्रकाश चंद्र इंसा को फोन किया गया।
इसके बाद पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों से प्रेरित होकर प्रेमी प्रकाश चंद्र इन्सां तुरंत अहमदाबाद अस्पताल पहुंचे और घायल पन्नाराम जी के लिए रक्तदान किया। इस सेवा कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि समय पर किए गए रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है और यही सच्ची मानवता है।
रक्तदान क्यों है महादान?
एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जिंदगी बचा सकता है।
दुर्घटना और इमरजेंसी में रक्त की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है।
स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान से समाज में सेवा और सहयोग की भावना बढ़ती है।
