Honesty: कलायत के पूर्व पार्षद ने व्यक्त किया पूज्य गुरु जी व डेरा सच्चा सौदा सेवादार का कोटि-कोटि आभार

कलायत के सेवादार ने सड़क पर मिला मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाया

Published On

कलायत (सच कहूँ /अशोक राणा)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए रास्ते में मिला मोबाइल उसके असली वारिस को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। ब्लॉक कलायत के गाँव दुब्बल निवासी डेरा प्रेमी शमशेर इन्सां निवासी ने बताया कि वो किसी काम से कैथल गये हुए थे। रास्ते में उन्हें एक मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला। Kalayat News

डेरा प्रेमी शमशेर ने मोबाइल उठा लिया और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। काफी समय बाद पता लगा कि यह मोबाइल प्रताप गेट कैथल निवासी पूर्व पार्षद अशोक मल्होत्रा का है। डेरा प्रेमी ने उसको कहा कि वह किसी प्रकार की चिंता न करे, आपका मोबाइल सुरक्षित है। इसके बाद डेरा प्रेमी ने अशोक को बुलाकर मोबाइल लौटा दिया। मोबाइल मालिक अशोक ने इसके लिए डेरा सच्चा सौदा अनुयायी का व पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। Kalayat News

About The Author

Related Posts