Farmers News: किसानों ने कलेक्ट्रेट पर डाला गेहूं बारदाना, की सही वितरण व गेहूं खरीद की मांग 

जब तक मांग पूरी नहीं होती, गेहूं नहीं बिकता तब तक टिके रहेंगे

Manmohan Picture
Published On

Farmers News: श्रीगंगानगर। गेहूं की सरकारी खरीद को सुचारू बनाने व सरकार द्वारा भेजे गए एक लाख बारदाने के सही वितरण की मांग को लेकर किसानों ने आज जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष गेहूं के ढेर लगा दिए हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती और गेहूं नहीं बिकता तब तक वह यही टिके रहेंगे। Sri Ganganagar News 

गेहूं कलेक्ट्रेट पर डालने से किसानों को कांग्रेस का समर्थन भी मिला है। सांसद कुलदीप बिंद्रा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से समर्थन मूल्य खरीद बढ़ाने बारदाने के सही वितरण की मांग की है।भारतीय किसान  यूनियन एकता के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संदीप ने कहा है कि वह अपनी मांगों को लेकर चार रोज पूर्व जिला कलेक्टर से मिले थे लेकिन उन्होंने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते हमने कलेक्टर पर गेहूं के ढेर लगा दिए है और मांग पूरी होने तक यही टिके रहेंगे। Sri Ganganagar News

Baardana-Protests

About The Author

Ad Ad

Related Posts