Indian Railways: भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी
भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी
रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Indian Railways
गोरखपुर स्टेशन पर साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का छपरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. 7 व 8 पर फुट ओवर ब्रिज कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का छपरा स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार:-1. गाडी संख्या 19409, साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 28.05.26, 30.05.26, 04.06.26 व 06.06.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह गोरखपुर के स्थान पर छपरा (आगमन 21.25 बजे ) तक संचालित होगी। 2. गाडी संख्या 19410, गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 30.05.26, 01.06.26, 06.06.26 व 08.08.26 को गोरखपुर के स्थान पर छपरा से 01.00 बजे संचालित होगी। Indian Railways