Gold Fraud News: नकली सोने के गहने बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
खन्ना पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता
लुधियाना/खन्ना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोने के गहने बेचकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकली गहने, नकदी और वारदात में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है। एसएसपी खन्ना डा. जसकरण सिंह तेजा के निर्देशन में एसपी (आई) हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी समराला त्रिलोचन सिंह और सीआईए-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग लोगों को असली सोने के गहनों के नाम पर नकली गहने बेचकर ठग रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले लोगों से दोस्ती या जान-पहचान बनाते थे और फिर सस्ते दाम पर सोने के गहने बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह के सदस्य विभिन्न इलाकों में घूमकर यह वारदातें करते रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहाँ से उनकी पुलिस रिमांड की मांग की गई। रिमांड के दौरान और खुलासों की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि सस्ते सोने या गहनों के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
कुलदीप कौर, पत्नी चेत राम, निवासी वार्ड नंबर 9, नलियां खमाणो
हरजीत कौर, पत्नी सुरेश सिंह, निवासी गाँव नौलखा
मोनिका, पत्नी निशाद, निवासी गाँव घरौंडा
दविन्द्र सिंह, पुत्र अजीत सिंह, निवासी गली नंबर 1123, लुधियाना
दलजीत कौर, पत्नी दविन्द्र सिंह, निवासी लुधियाना
बलविंदर सिंह, निवासी गाँव आनंदपुर
यह सामान हुआ बरामद
नकली सोने के गहने
नकद राशि
वारदात में इस्तेमाल किया अन्य सामान
About The Author