Petrol-Diesel Price Hike: 10-15 रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, अगर सरकार ने उठाया ये कदम

Petrol-Diesel Price Hike: 10-15 रुपये सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, अगर सरकार ने उठाया ये कदम

Sach Kahoon Picture
Published On

Petrol-Diesel Price Hike:  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है।

दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार | Petrol-Diesel Price Hike

ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। खास बात यह है कि पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई का असर परिवहन, व्यापार और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

CTI ने केंद्र सरकार से मांगी राहत

ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की आपात बैठक बुलाने की अपील की है।

VAT घटाने का दिया सुझाव

बृजेश गोयल ने सुझाव दिया है कि अगले तीन महीनों के लिए पूरे देश में पेट्रोल और डीजल पर फ्लैट 5 प्रतिशत VAT लागू किया जाए। उनका कहना है कि यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 10 से 15 रुपये तक की राहत मिल सकती है। इससे बढ़ती महंगाई पर भी कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

व्यापार और परिवहन क्षेत्र पर बढ़ा दबाव

ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो परिवहन खर्च बढ़ने से बाजार में कई वस्तुएं और महंगी हो सकती हैं।

आम लोगों की बढ़ी चिंता

लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों ने मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। लोग अब सरकार से टैक्स में राहत और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Ad Ad

Related Posts