बैंकों में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी! एसबीआई में निकली बम्पर भर्ती

7,150 अप्रेंटिस पदों पर मंगलवार से आवेदन शुरू

Manmohan Picture
Published On

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक (कमर्शियल) बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में नौकरी करके अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और भाषा के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 7,150 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। SBI Jobs

एसबीआई की ओर से जारी अप्रेंटिस के पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बैंक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है।

वहीं, प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा की परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 15,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। SBI Jobs

वहीं, लिखित परीक्षा जुलाई में आयोजित होने की संभावना है। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आवेदकों के अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें। कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसबीआई की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है। SBI Jobs

About The Author

Ad Ad

Related Posts