Hanumangarh Road Accident: सड़क हादसे में जलदाय विभाग कर्मचारी की मौत

दो बाइक की भिड़ंत, सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने से अस्पताल में तोड़ा दम

Manmohan Picture
Published On

Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़। सड़क दुर्घटना में जलदाय विभाग के एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। नोहर पुलिस थाना में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में ललानिया निवासी रोहताश पुत्र रणजीत जाट ने बताया कि उसका भाई रामनिवास (35) जलदाय विभाग नोहर में कर्मचारी था। Hanumangarh News

23 मई की शाम को वह मोटर साइकिल संख्या आरजे 49 एसजे 0620 पर नोहर से अपने गांव ललानिया लौट रहा था। रिपोर्ट के अनुसार शाम करीब 7.15 बजे दौलेवाला बास से करीब एक किलोमीटर आगे मयंक ईंट उद्योग के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल संख्या आरजे 49 एसजी 2176 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामनिवास की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामनिवास के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद हुणताराम जाट निवासी श्योराणी और रामनिवास कस्वां ने घायल को तुरंत नोहर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने तक गंभीर चोटों के कारण रामनिवास की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने राजकीय अस्पताल नोहर के मोर्चरी कक्ष में रखवा मृतक रामनिवास का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद को सौंपी है। Hanumangarh News

सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के ड्राइवर की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरा में हुए सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धोलीपाल निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो पुलिस थाना सादुलशहर, जिला श्रीगंगानगर में ड्राइवर पद पर कार्यरत थे। मामले में संगरिया थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में धोलीपाल निवासी दिनेश कुमार (36) पुत्र कृष्णलाल जाट ने बताया कि उसका भाई विनोद कुमार राजस्थान पुलिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में सादुलशहर पुलिस थाना में तैनात था।

रिपोर्ट के अनुसार 24 मई की सुबह करीब 6 बजे विनोद कुमार कार संख्या पीबी 10 जीटी 7597 से हनुमानगढ़ की तरफ आ रहे था। इसी दौरान सिंहपुरा के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली। परिजनों ने सादुलशहर पुलिस थाना से जानकारी ली तो बताया गया कि विनोद कुमार ड्यूटी पर हनुमानगढ़ की ओर जा रहा था।

बताया गया कि सुबह करीब 6.15 बजे सिंहपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें विनोद कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया। संगरिया थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रवण कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

Sangaria-Police-Station

About The Author

Related Posts