अंबाला में सीसीटीवी में कैद हुई एक खौफनाक वारदात, डी-फार्मेसी के छात्र ने उठाया ये बड़ा कदम

जमीनी विवाद में कर दी दादी, चाचा और बडे भाई की हत्या

Manmohan Picture
Published On

Ambala Triple Murder: अंबाला (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। हरियाणा में अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र के बिचपड़ी गांव में शनिवार देर सायं रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद वीभत्स वारदात सामने आई। जहां मिट्टी खनन के ठेके में हिस्सेदारी को लेकर उपजे विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि डी-फार्मेसी के एक छात्र ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। Ambala News

आरोपी अभिषेक ने 95 वर्षीय बुजुर्ग दादी इसरो देवी, बडे भाई संदीप और चाचा महेन्द्र को गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि युवक की चाची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। इस वारदात का रविवार को एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिचपड़ी में आरोपी अभिषेक का अपने ही परिजनों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सायं इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक गुस्से में अंधा होकर खून का प्यासा बन गया। उसने पिस्तौल निकालकर अपने पिता की आँखों के सामने सबसे पहले अपनी 95 वर्षीय बुजुर्ग दादी इसरो देवी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपने चाचा महेन्द्र की तरफ बढ़ा, तो पहली बार में उसकी पिस्तौल मिसफायर या लॉक हो गई। चाचा ने जान बचाने के लिए गली की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन आरोपी ने पिस्तौल को दोबारा ठीक किया और पीछा करके चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। Ambala News

About The Author

Ad Ad

Related Posts