Cleanliness Campaign: बर्मिंघम, इंग्लैंड की साध संगत बनी विदेश में लोगों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण
चढ़ाए पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर फूल
Published On
Cleanliness Campaign: बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम ब्लॉक के सेवादारों द्वारा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में मानवता भलाई के कार्य और सफाई अभियान ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के तहत बर्मिंघम में ब्लैक पैच पार्क, सैंडवेल स्मैथविक में स्थानीय काऊंसिल के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें 13 सेवादारों व 8 बच्चों ने भाग लिया और 50 बड़े बैग कूड़ा एकत्र किया। England News
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा ने 175 मानवता भलाई के कार्य चला रखे हैं जिनका अनुसरण करते हुए साध संगत इन कार्यों पर फूल चढ़ा रही है। England News


