15 साल के शानदार करियर का हुआ अंत, बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट ने जीत लिया दिल
Ben Stokes: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अपने 15 साल लंबे शानदार करियर के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने की पुष्टि की।
15 साल तक इंग्लैंड के लिए निभाई अहम भूमिका
बेन स्टोक्स ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए कुल 279 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए 11,321 रन बनाए और 352 विकेट अपने नाम किए। उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में की जाती है।
सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश
संन्यास के बाद स्टोक्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
"ये 15 साल मेरे जीवन के सबसे शानदार रहे। इस सफर में मैंने क्रिकेट और निजी जिंदगी दोनों में कई यादगार पल देखे। अब मेरे करियर का अंत हो रहा है और यह फैसला केवल मैं ही ले सकता था। मैं इंग्लैंड और दुनिया भर के उन सभी क्रिकेट प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और हमेशा मुझ पर भरोसा जताया।"
उनके इस संदेश के बाद दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
इंग्लैंड को दो बार बनाया विश्व चैंपियन
बेन स्टोक्स इंग्लैंड की दो विश्व कप जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे। 2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके बाद 2022 टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 52 रन बनाकर इंग्लैंड को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया।
क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में होगी गिनती
बेन स्टोक्स ने अपने करियर में कई यादगार पारियां, मैच जिताऊ प्रदर्शन और शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, जुझारू रवैया और दबाव में मैच जीताने की क्षमता उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल ऑलराउंडरों में शामिल करती है। उनके संन्यास के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया है।

About The Author