अब पालतू लेब्राडोर डॉग “गबरू” बना मानवता की अनूठी मिसाल, किया रक्तदान
पालतू पशु, जीव-जंतु भी बनने लगे पावन अभियान में सहभागी
Blood Donation: अहमदाबाद। पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी गई मानवता, सेवा और परोपकार की प्रेरणादायक शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु निरंतर समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मानव सेवा के इसी पावन अभियान में अब पालतू पशु भी सहभागी बनने लगे हैं। Gujarat News
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पशु चिकित्सालय में उपचाराधीन गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के कुत्ते के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता उत्पन्न हो गई थी। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने डॉग ब्लड डोनर की तलाश शुरू की। जैसे ही यह सूचना डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी आशीष बब्बर इन्सां तक पहुंची, वे बिना विलंब किये अपने पालतू लेब्राडोर डॉग “गबरू” को लेकर अस्पताल पहुंचे।
वहां आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद गबरू ने रक्तदान किया, जिससे बीमार गोल्डन रिट्रीवर को नया जीवन मिल सका। इस सराहनीय कार्य की पशु चिकित्सक डॉ. कौनिक ठक्कर ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य मानवता के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का भी संदेश देते हैं। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सेवा, दया और परोपकार की भावना केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सही संस्कार मिलने पर पशु भी मानवता की इस अनूठी मिसाल का हिस्सा बन सकते हैं। Gujarat News
