रात को टहलने निकले बुजुर्ग पर पीछे से लकड़ी से वार

सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर आई चोटें

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। रात को टहलने निकले बुजुर्ग पर पीछे से लकड़ी से करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में भिरानी पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार अमरपुरा निवासी बजरंग सिंह पातलान (47) पुत्र रामस्वरूप पातलान ने थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिता रामस्वरूप पातलान 20 मई की रात करीब 10.25 बजे भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। Hanumangarh News

वापस लौटते समय सांगड़ा वाली रोड के सामने पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ी से उन पर हमला कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने रामस्वरूप के सिर पर कई वार किए, जिससे उनके सिर से काफी खून बहा और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी गांव की तरफ भाग गया। कुछ समय बाद घायल रामस्वरूप को होश आने पर उन्होंने अपने पुत्र बजरंग सिंह को रात करीब 10.30 बजे फोन कर सूचना दी।

परिजनों के अनुसार गांव के एक व्यक्ति ने घायल अवस्था में रामस्वरूप को देखकर उन्हें घर पहुंचाया। इसके बाद तत्काल गांव के सरकारी अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर उनका उपचार करवाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट और चोटों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

About The Author

Ad Ad

Related Posts