शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, श्री गुरुसर मोडिया के टापर्स सम्मानित

कक्षा दसवीं और बारहवीं की सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published On

गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल (Shah Satnam Ji Girls' School) श्री गुरुसर मोडिया की छात्राओं ने सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं की सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। इस उपलब्धि के उपलक्ष में विद्यालय में होनहार छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं व 12वीं में टॉपर्स छात्राओं को सम्मानित किया गया। Sri Gurusar Modia News

समारोह की शुरूआत में विद्यालय प्राचार्या मि. सोनल इन्सां ने सभी छात्राओं को तिलक लगाकर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए इसे छात्राओं, अध्यापिकाओं व अभिभावकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। कक्षा दसवीं की छात्रा रमनीत कौर 94.4% अंक हासिल करके  प्रथम स्थान पर रही, परनीत कौर तथा जसलीन कौर 93.8% द्वितीय स्थान पर रही तथा इश्मीत कौर ने 92.6% अंक हासिल करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इधर कक्षा बारहवीं में मनस्वी बिश्नोई (वाणिज्य वर्ग) 93.80% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही, कैप्टन कौर (कला वर्ग) 93.60% अंक हासिल करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा हरप्रीत कौर (विज्ञान वर्ग) व दिव्या सुथार (कला वर्ग) ने 93.40% प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासिका डॉ.नवजोत कौर गिल तथा विद्यालय प्राचार्या मि. सोनल इन्सां ने आए हुए सभी अभिभावकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की कोटि-कोटि बधाई दी और भविष्य में इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहने कठिन परिश्रम करने रहने का आह्वान किया। Sri Gurusar Modia News

About The Author

Related Posts