वरच्युस क्लब इंडिया के विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह में छात्राओं को किताबें व स्कूल बैग वितरित

कार्यक्रम के दूसरे चरण में 21 जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई

Manmohan Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब इंडिया की ओर से संचालित वरच्युस बुक बैंक प्रकल्प के तहत तीसरा विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 21 जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन पवन दुरेजा ने किया। Dabwali News

क्लब प्रधान डॉ. बीर चंद गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शिक्षाविद स्वर्गीय आत्माराम अरोड़ा को याद किया। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पी. के. अग्रवाल और शिक्षाविद् निर्मल गंगा ने विद्यार्थियों को शिक्षा और पुस्तकों का महत्व बताया। प्रोजेक्ट चेयरमैन सोनू बजाज ने कहा कि वरच्युस बुक बैंक विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है और अब तक 500 से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो चुके हैं।

मोटिवेशनल स्पीकर संजीव शाद ने विद्यार्थियों को मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं समाजसेवी शामलाल जिंदल ने कहा कि अच्छी पुस्तकें जीवन को सही दिशा देती हैं। इस मौके पर क्लब के पीआरओ भारत वधवा, रमेश सेठी, कश्मीरी लाल गर्ग, इंदिरा अरोड़ा, प्रेम सेठी, प्रदीप पारीक, सुरेंद्र मित्तल, दीपक मोंगा, डॉ. विनय सेठी, डॉ. नीरजा सेठी और विजय मुंजाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। Dabwali News

About The Author

Related Posts