पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील को मारी गोली, मौके पर भारी पुलिस
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील को मारी गोली, मौके पर भारी पुलिस
New Chandigarh में Punjab and Haryana High Court के एक एडवोकेट पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। कुराली बाईपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी। इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सचिव गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए।
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
पुलिस को दिए बयान में गगनदीप जम्मू ने बताया कि 18 मई की शाम वह अपने दोस्त ताहिल बजाज के साथ रोपड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में वे खरड़ स्थित मैकडोनाल्ड पर रुके और रात करीब 8 बजे दोबारा रवाना हुए। जब उनकी कार भारतमाला प्रोजेक्ट के पुल को पार कर Kurali Bypass की ओर बढ़ रही थी, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी कार के पीछे से फायरिंग शुरू कर दी।
सूझबूझ से बची जान
गोलियों की आवाज सुनते ही गगनदीप जम्मू ने तुरंत कार को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया और गाड़ी वापस खरड़ की दिशा में भगा ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावर उन्हें जान से मारना चाहते थे। हमले में कार पर तीन गोलियां लगीं, लेकिन दोनों लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की थी और मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।
About The Author