Fatehabad News: आजाद नगर, फतेहाबाद की साध-संगत ने ली गर्मी में प्यासे पक्षियों की सुध, लगाए सकोरे

पक्षियों के लिए सकोरे रखकर की गई सराहनीय पहल

Manmohan Picture
Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए आजाद नगर की साध-संगत द्वारा पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। साध-संगत के सदस्यों ने स्कूलों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और विभिन्न मार्गों पर पक्षियों के लिए पानी के स्कोर (जल पात्र) लगाए, ताकि गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। Fatehabad News

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेमी सेवक मुकेश कुमार ने बताया कि पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही मानवता भलाई की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए साध-संगत समय-समय पर सेवा कार्य करती रहती है। इसी कड़ी के तहत आजाद नगर की साध-संगत ने पक्षियों की सेवा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि लगाए गए स्कोरों में नियमित रूप से पानी भरा जाएगा तथा उनकी देखभाल भी साध-संगत के सदस्य करेंगे, ताकि पक्षियों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। इस मौके पर संतोख सिंह, राजविंदर सिंह, दौलत राम, परवीन, रोहित, सुनील, मनदीप सहित अन्य साध-संगत के सदस्य मौजूद रहे। Fatehabad News

FTB-BIrd

About The Author

Related Posts